अनिल मालवीय, इछावर। सीहोर जिले में हुई दो सनसनीखेज चोरी की घटनाओं का पुलिस ने एक साथ बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि भेरूंदा थाना क्षेत्र के नंदगांव ग्राम और कोतवाली थाना क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में हुई चोरियों में कुल करीब 73 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Special Armed Forces के जवान बने सटोरी: बटालियन के सरकारी क्वार्टर को बनाया जुए का अड्डा, पुलिस ने ढाई लाख के साथ 10 को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, नंदगांव में सूने मकान को निशाना बनाकर कुख्यात पारदी गैंग ने लगभग 65 लाख रुपये के आभूषण चोरी किए थे। वारदात के बाद आरोपियों ने शक से बचने के लिए पूरे माल को एक खेत में गड्ढा खोदकर जमीन में गाड़ दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें: महाकाल मंदिर के पास गरजा बुलडोजर: मुस्लिम इलाके की 16 अवैध बिल्डिंग जमींदोज, भारी पुलिस फोर्स तैनात

इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में सूने मकान में हुई लगभग 8 लाख रुपये की चोरी का भी खुलासा किया गया। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी आभूषण जब्त कर लिए हैं। दोनों मामलों में कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनसे पूछताछ जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m