दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश क नरसिंहपुर में बड़ा हादसा टल गया। जहां खाना बनाते समय अचानक इंडक्शन फट गया। धमाके से घर में हड़कंप मच गया। जिस दौरान विस्फोट हुआ, उस समय घर के अंदर कई लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह पूरा मामला खैरी नाका इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, खैरी नाका निवासी धर्मेंद्र जाट की पत्नी हेमा जाट घर पर इंडक्शन में खिचड़ी बना रही थी। इसी दौरान अचानक इंडक्शन में विस्फोट हो गया। जोरदार हुए धमाके के बाद पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। ग्रहणी हेमा जाट ने बताया कि जब से गैस सिलेंडर की किल्लत हुई है, तब से इंडक्शन में खाना बना रही हूं। आज खिचड़ी बना रही थी। इस दौरान ज्यादा हीट होने से ब्लास्ट हो गया।

ये भी पढ़ें: अफवाहों से बढ़ी भीड़: आलीराजपुर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, ईंधन की कमी को लेकर कलेक्टर ने कही ये बात

हेमा जाट ने बताया कि गैस टंकियां नहीं मिल पा रही है, जिसके चलते बहुत दिनों से खाना इंडक्शन में बना रही थी। इस दौरान अचानक हादसा हो गया। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ। अगर आप भी इंडक्शन का इस्तेमाल कर रहे है तो सावधान रहें। आपको बता दें कि बिजली से चलने वाले ऐसे उपकरणों के इस्तेमाल में सावधानी बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबरः होटल्स, रेस्टोरेंट और केटर्स को मिलेंगे कॉमर्शियल सिलेंडर, किसे कितना प्रतिशत आवंटन, देखें..

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में तनाव और एलपीजी की आपूर्ति में रुकावट की वजह से भारत में गैस सिलेंडर की किल्लत देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर न मिलने से इंडक्शन चूल्हों की मांग में इजाफा हुआ है। गैस टंकियां न मिलने पर लोग इंडक्शन का इस्तेमाल कर रहे है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m