26 March History : 26 मार्च के दिन महान कवियित्री महादेवी वर्मा का जन्म हुआ था, जिन्होंने हिन्दी साहित्य में एक ऊंचा मुकाम हासिल किया. वहीं, आज ही के दिन बांग्लादेश ने पाकिस्तान से स्वतंत्रता का ऐलान किया था. चलिए जानते हैं क्या है आज का इतिहास

  • 1. 26 मार्च, 1552 में गुरु अमरदास को सिखों के तीसरे गुरु के तौर पर चुना गया था.
  • 2. 1668 में इंग्लैंड ने बॉम्बे (मुंबई) पर अधिकार जमा लिया था.
  • 3. 1812 में वेनेजुएला के काराकास में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें करीब 20,000 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था.
  • 4. 26 मार्च, 1907 को महान हिंदी कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म हुआ था.
  • 5. आज ही के दिन नई दिल्ली को औपचारिक रूप से वर्ष 1931 में ब्रिटिश भारत की राजधानी घोषित किया गया था. इससे पहले कोलकाता राजधानी हुआ करती थी.
  • 6. अमेरिकी वैज्ञानिक जोनास साल्क ने 26 मार्तच, 1953 में पोलियो वैक्सीन की सफल खोज का ऐलान किया था.
  • 7. 1971 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान से स्वतंत्रता का ऐलान किया था. यह घोषणा शेख मुजीबुर्रहमान ने की थी. 
  • 8. 1979 में मिस्र और इजराइल के बीच ‘कैंप डेविड’ समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे.
  • 9. 2019 में यूरोपीय संसद ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध को मंजूरी दी। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम था।

अंतरराष्ट्रीय दिवस

  • 26 मार्च को पर्पल डे (Purple Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिन मिर्गी (Epilepsy) के प्रति जागरूकता के लिए मनाया जाता है. इसकी शुरुआत 2008 में कनाडा की कैसिडी मेगन ने की हुई थी.
  • 26 मार्च को बांग्लादेश स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं, जिसका ऐलान 1971 में हुआ था.