MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शुक्रवार 27 मार्च को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शीतला माता के दर्शन करके लौट रहे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की बोलेरो और ऑटो की टक्कर में मौत हो गई। घटना थाठीपुर थाना क्षेत्र के परशुराम चौराहे के पास हुई। ऑटो में चालक सहित कुल 9 लोग सवार थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

GST का छापा

बालाघाट जिला मुख्यालय में मां अन्नपूर्णा मंदिर के निकट में संचालित करणी ज्वेलर्स में जीएसटी की टीम ने छापेमारी की। रात भर चली इस कार्रवाई में डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। करणी ज्वेलर्स के दस्तावेज (अभिलेख) की तुलना में सोने चांदी के स्टॉक में कमी पाई गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

कारोबारी को धमकी मिलने पर DGP ने गठित की SIT

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क का खौफ प्रदेश के इंदौर, अशोकनगर, खरगोन और राजधानी भोपाल तक पहुंच गया है। उसके गुर्गों की सक्रियता को देखते हुए अब पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। राजधानी भोपाल के एक कारोबारी को मिली धमकी के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने तेज एक्शन लिया है। डीजीपी कैलाश मकवाना ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है। SIT की निगरानी एडीजी डी. श्रीनिवास करेंगे, जबकि टीम का प्रभारी रेल एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को बनाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा थाना परिसर में गुरुवार रात लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक राजेश परते को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

भ्रष्टाचार की ‘प्यास’ में बह गई 30 फीट ऊंची टंकी

बिहार में पुल गिरने की खबरें तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको मध्य प्रदेश के मऊगंज से भ्रष्टाचार की एक ऐसी ‘वाटरप्रूफ’ कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों की लागत से बनी 30 फीट ऊंची पानी की टंकी कल रात मिट्टी के ढेर में तब्दील हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि विधानसभा में इस काम को कागजों पर ‘पूरा’ बता दिया गया था, लेकिन जैसे ही इस टंकी ने पहली बार पानी का बोझ सहा, भ्रष्टाचार की नींव डगमगा गई और पूरी टंकी भरभरा कर गिर गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिरा

राजधानी भोपाल में एक बार फिर निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां AIIMS हॉस्पिटल के पास स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना तीसरी मंजिल से हुई, जहां बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। मलबे में दबे तीन लोगों को स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

दुल्हन को लेने बुलडोजर पर सवार हुआ दूल्हा

मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले के ग्राम उमराली से एक अनोखी और चर्चा में छाई बारात सामने आई है,जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां दूल्हा परंपराओं से हटकर अपनी दुल्हन को लेने के लिए घोड़े या लग्जरी कार में नहीं, बल्कि बुलडोजर (JCB) पर सवार होकर निकला। डीजे की धुन पर झूमते-नाचते बारातियों के बीच दूल्हे की यह एंट्री किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रही थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

 नाबालिग की अश्लील फोटो-चैटिंग वायरल करने वाला छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने छत्तीसगढ़ से एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी ने नाबालिग का अश्लील फोटो और मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल किया था। दोनों का जम्मू कश्मीर में परिचय हुआ था। लड़की ने बातचीत बंद कर दी तो युवक ने अश्लील चैटिंग इंटरनेट पर वायरल कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

2 से ज्यादा बच्चे होने पर भी मिलेगी सरकारी नौकरी

मध्य प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर है। एमपी में 25 साल पुराना नियम अब बदलने जा रहा है। 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी सरकारी नौकरी के पात्र होंगे। मोहन सरकार के अगले कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव पेश होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

भैंस के तबेले में मिला पोषण आहार

यूं तो मध्य प्रदेश में बच्चों का कुपोषण खत्म करने और उन्हें बेहतर आहार उपलब्ध करवाने के लाखों दावे किए जाते हैं। लेकिन करोड़ों खर्च किए जाने पर भी एमपी के माथे पर कुपोषण का दाग मिटता नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां आंगनवाड़ी की जगह भैंसों के तबेले में पोषण आहार पाया गया है। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह ये सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है, वह धार लोकसभा की सांसद और केंद्रीय महिला बाल विकास विभाग राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर का क्षेत्र है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m