शिखिल ब्यौहार, भोपाल। आईपीएल सीजन को देखते हुए भोपाल पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। शहर में सट्टेबाजी और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रणनीति तैयार की है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने साफ कह दिया है कि आईपीएल के दौरान किसी भी प्रकार की सट्टेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि पुलिस का सूचना तंत्र सक्रिय कर दिया गया है। खुफिया टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि सट्टेबाजी से जुड़े नेटवर्क और गिरोहों पर नजर रखी जा सके। खासतौर पर उन इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है जहां पहले भी इस तरह की गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। 

READ MORE: पति से विवाद के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम: 10 माह की बच्ची के मुंह-नाक में रुई ठूंसकर खुद लगा ली फांसी, मायका पक्ष ने लगाए प्रताड़ना और मारपीट के आरोप  

पुलिस कमिश्नर ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। कमिश्नर ने कहा कि अगर किसी को कहीं भी सट्टेबाजी या उससे जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को खबर करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 

आईपीएल जैसे बड़े आयोजनों के दौरान सट्टेबाजी के मामले तेजी से बढ़ते हैं। इसलिए इस बार पहले से ही सख्ती बरती जा रही है। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस टीमों को भी निर्देश दिए गए हैं कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की सट्टेबाजी पर कड़ी नजर रखी जाए। भोपाल पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और युवाओं को गलत रास्ते से बचाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m