अमित पवार, बैतूल। अगर आप भी किचन में काम करते हैं तो जरा संभल जाइए, क्योंकि ये गर्मी सिर्फ इंसानों को ही नहीं बल्कि खतरनाक जीवों को भी ठंडक की तलाश में आपके घर तक खींच ला रही है। बैतूल से आई इसी से जुड़ी ये खबर आपके होश उड़ा देगी।

बैतूल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रितेश खंडेलवाल के घर में किचन में रखे फ्रिज की बकेट में खतरनाक रसेल वाइपर सांप आराम फरमा रहा था। वही रसेल वाइपर जिसे दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। परिवार की जैसे ही इस पर नजर पड़ी घर में अफरा-तफरी मच गई। हर कोई दहशत में आ गया।

बिना समय गंवाए तुरंत सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को मौके पर बुलाया गया और फिर शुरू हुआ मौत के साथ आमना-सामना। कड़ी मशक्कत के बाद सर्पमित्र ने इस खतरनाक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और तब जाकर परिवार ने राहत की सांस ली। अगली बार जब आप किचन में जाएं फ्रिज,बकेट या कोनों पर जरूर नजर डाल लें,क्योंकि गर्मी में मेहमान कभी भी कहीं भी पहुंच सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m