प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद वहां मौजूद अन्य जवानों ने सीपीआर दी, लेकिन इसके बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस घटना से पुलिस और होमगार्ड विभाग में शोक की लहर है।
उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाने में पदस्थ होमगार्ड सैनिक हरीलाल मालवीय (56) का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और श्वसन तंत्र फेल हो गया। स्थिति गंभीर होते देख थाना स्टाफ ने तत्काल उन्हें CPR देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
ये भी पढ़ें: खेत में काम कर रहे वृद्ध किसान पर मधुमक्खियों का हमला, जान बचाने नदी में कूदे; हालत गंभीर
इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना के बाद पुलिस और होमगार्ड विभाग में शोक की लहर है। वहीं परिजन भी सदमे में है, मृतक जवान के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें: महिला इंजीनियर मर्डर केस में क्राइम सीन रिक्रिएशन: पिता-पुत्र को मौके पर लेकर पहुंची पुलिस, आरोपियों ने बताया कैसे कार से कुचला था
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

