अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमी जोड़े ने प्रेम में रोड़ा बन रहे समाज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। घटना मोरा गांव से सामने आई है। युवक-युवती का शव गांव के उसरहा हार स्थित एक नीम के पेड़ पर लटके मिले।
घर से बिना बताए लापता हो गई थी लड़की
मृतिका का नाम अंजली है जो बीते 29-30 मार्च की रात करीब 1:30 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी परिजनों को वह नहीं मिली, जिसके बाद 30 मार्च की रात एक पेड़ पर युवती और रामभजन गोंड का शव एक ही फांसी के फंदे पर लटका मिला।
प्रेम संबंध की बात आई सामने
घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था, जिसे उनके परिजन स्वीकार नहीं कर रहे थे। परिजनों ने भी पुलिस को बताया कि उन्हें इस संबंध पर आपत्ति थी, हालांकि किसी अन्य प्रकार के शक या संदेह से इनकार किया गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठा लिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विवेचना कर रही है। थाना प्रभारी अजय अहिरवार ने बताया कि मामले की विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

