सुशील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश में बीते कुछ समय से पुलिस नशे पर लगाम लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई कर रही है। लेकिन रतलाम में ड्रग्स की खेप बंद ही नहीं हो रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ड्रग्स बनाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 20 लाख की एमडी जब्त की है। इस दौरान ड्रग्स की दुनिया के ‘डॉक्टर’ के नाम से फेमस जमशेद लाला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह ड्रग फैक्टी पोल्ट्री फार्म की आड़ में चलाया जा रहा था। 

READ MORE: ‘टीआई क्या भगवान है ?’, नर्मदापुरम में तोगड़िया के तीखे तेवर; AI से फर्जीवाड़े और युद्ध पर दिया बेबाक बयान

बताया जा रहा है कि आरोपी बोरखेड़ा गांव के पास एक पोल्ट्री फार्म में एमडी ड्रग्स तैयार करते थे। एसपी अमित कुमार, ASP विवेक लाल और एसडीओपी संदीप मालवीय ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती रात दबिश देकर उन्होंने इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार मास्टरमाइंड जमशेद लाला का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। 

READ MORE: ‘फ्रीबीज योजनाएं बंद होनी चाहिए…’ युवा विधायक सम्मेलन में बोले हेमंत कटारे- लाड़ली बहना जैसी योजनाएं विकसित भारत के लिए हानिकारक, महिलाओं को पैसे नहीं, शिक्षा और स्वास्थ्य पर निवेश की जरूरत 

पुलिस के अनुसार जमशेद लंबे समय से वांटेड था और ड्रग्स बनाने की ट्रेनिंग भी देता था। वह अब तक सैकड़ों किलो ड्रग्स बनाकर सप्लाई कर चुका है। इसी वजह से ड्रग्स की दुनिया में उसे “डॉक्टर” के नाम से जाना जाता था। पुलिस ने 175 किलोग्राम केमिकल भी जब्त किया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m