रायपुर. नवसृजन मंच छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साइकिलिस्ट रजनी सिंह कंवर को ‘छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। यह आयोजन सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में किया गया। कार्यक्रम में रजनी को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान स्पोर्ट्स साइक्लिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया।

रजनी सिंह कंवर ने महज तीन वर्षों के साइक्लिंग करियर में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने HDOR 2024 ऑल इंडिया साइक्लिंग चैलेंज में छत्तीसगढ़ की महिला वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं HDOR 2025 में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। इसके अलावा भोपाल साइक्लिंग 2025 प्रतियोगिता में 30 से 50 आयु वर्ग की महिलाओं में भी पहला स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरजीत सिंह छाबड़ा ने की, जबकि संयोजन पद्मा शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी सुरेशा चौबे, एडिशनल एसपी अर्चना झा, आईपीएस मिलेना कुर्रे, एम्स की प्रधानाध्यापक डॉ. जे. जया रेका एवं समाजसेविका सुषमा तिवारी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।