योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतिका के पिता उसके अंतिम संस्कार में शामिल हुए, लेकिन उन्होंने पोस्टमार्टम को लेकर कोई चर्चा नहीं की। दो दिन बाद पिता थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की कि उनकी बेटी को जहर देकर मारा गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर मुक्तिधाम से शव की हड्डियां और राख को जब्त कर उसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब ग्वालियर भेजा है।
यह पूरा मामला महुआ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मिढ़ैला के रहने वाले सुरेंद्र सिंह तोमर (70) पुत्र गजाधर सिंह तोमर ने 2018 में अपनी बेटी क्रांति की शादी रन्हेरा निवासी अरविंद उर्फ हीरो परिहार से की थी। 31 मार्च को सुरेंद्र सिंह तोमर को खबर लगी कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। ससुराल पक्ष के लोगों ने मृतका के पिता को बताया कि बहू को हल्का सा झटका आया और मुंह से झाग निकलने के बाद उसने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: दिल दहलाने वाली घटनाः हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आया ट्रैक्टर, 2 लोग जिंदा जले, दो घायल, दोनों मृतक राजस्थान के निवासी
अंत्येष्टि के बाद चुपचाप वापस चले थे पिता
क्रांति के अंतिम संस्कार तक ससुराल व मायके पक्ष के लोगों के बीच किसी बात पर समझौता रहा, जिससे किसी भी पक्ष ने पुलिस को क्रांति के मरने की सूचना नहीं दी। इसलिए पुलिस मृतिका का पोस्टमार्टम नहीं करा सकी। पिता सुरेंद्र सिंह भी अंत्येष्टि के बाद चुपचाप मिढ़ैला वापस चले गए। फिर दो अप्रैल को सुरेंद्र सिंह तोमर महुआ थाने पहुंचे और थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गौर से शिकायत की कि उनकी बेटी क्रांति को ससुराल पक्ष के लोगों ने जहर देकर मार दिया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें: गाड़ी में चाबी छोड़ने वाले सावधान! ट्रैक्टर-ट्राली समेत कुएं में जा गिरी बच्ची, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
शव की हड्डियां और राख के नमूने जांच के लिए भेजे गए
मृतिका के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया और रन्हेरा पहुंचकर मुक्तिधाम से मृतिका के शव की हड्डियों व राख के नमूने लेकर उनको जांच के लिए ग्वालियर भेजा है। जांच में महिला की मौत के कारण स्पष्ट होने के बाद इस मामले में महुआ पुलिस कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

