05 April History : 5 अप्रैल का दिन भी कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए इतिहास में दर्ज है। इनमें भारत के संदर्भ में 1930 में पांच अप्रैल का दिन महत्वपूर्ण है। इसी दिन महात्मा गांधी अपने समर्थकों के साथ नमक कानून तोड़ने के लिए डांडी पहुंचे थे। हिंदी फिल्म जगत में भारतीय एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत 1993 को पांच अप्रैल के ही दिन हुई थी। इसके अलावा देश दुनिया के इतिहास में पांच अप्रैल की तारीख पर कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानिए।

5 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं
1975 – सऊदी अरब के राजा फ़ैजल की हत्या।
1999 – इराक में वियाग्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा, मलेशिया में ‘हेन्ड्रा’ नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हज़ार सूअरों की सामूहिक हत्या किये जाने का कार्यक्रम प्रारम्भ।
2001 – जासूसी विमान प्रकरण में संयुक्त राज्य अमेरिका ने घुटने टेके, चीन के समक्ष खेद प्रकट, संयुक्त राष्ट्र संघ की टीम मिलोसेविच को गिरफ़्तार करने के लिए बेलग्रेड पहुँची।
2002 – भारत, म्यांमार व थाइलैंड के बीच मोरे-कलावा-मांडले सड़क परियोजना पूरी करने हेतु सहमति।
2003 – अमेरिकी संसद में पाक की आर्थिक मदद में कटौती का प्रस्ताव पेश।
2006 – सिंगापुर में 45 भारतीयों को आव्रजन अपराधों में गिरफ़्तार किया गया।
2007 – ईरान ने 15 ब्रिटिश नौसैनिकों को रिहा किया।
2008 – हिन्दी के प्रख्यात आलोचक डॉ. बच्चन सिंह का निधन। इंदौर के विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) की अनमोदन समिति ने एक अरब चार करोड़ रुपये के तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी। पार्वती ओमनाकुट्टन फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनी। इराक में हुए आत्मघाती हमले में 9 लोग मारे गए। अफ़ग़ानिस्तान में भारतीय सीरियलों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा।
2010 – नक्सलियों द्वारा किए गए अब तक के सबसे भीषण हमले में छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ के 73 जवानों की मृत्यु हो गई। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने विकलांगता पेंशन के दावों पर व्यवस्था देते हुए कहा कि सेना से जुड़े लोगों के अवकाश के दौरान यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसे ड्यूटी पर ही समझा जाए।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के खिलाफ संघर्ष में लोगों से रात 9 बजे अपने घरों की लाइट्स बंद कर मोमबत्ति, दीए और मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट्स जलाने की अपील की थी।
5 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
1479 – गुरु अमरदास – सिक्खों के तीसरे गुरु, जो 73 वर्ष की उम्र में गुरु नियुक्त हुए थे।
1908 – जगजीवन राम – राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, सांसद और कैबिनेट मंत्री के रूप में देश की आजीवन सेवा की।
1920 – रफ़ीक़ ज़करिया – राजनेता
1923 – मो. उस्मान आरिफ़ – उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल तथा केन्द्रीय निर्माण एवं आवास मंत्रालय में उपमंत्री थे।
1938 – हुकुम सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री थे।
1939 – के. रहमान ख़ान – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1967 – अनु गर्ग- भारतीय-अमेरिकी लेखक और वक्ता
1969 – रवीन्द्र प्रभात – अंतर्जाल पर सक्रिय लेखकों मे अग्रणी और चर्चित व्यक्ति।
1992 – अतानु दास – भारतीय तीरंदाज हैं जिन्होंने अपने तीरंदाजी कॅरियर की शुरुआत साल 2008 में की थी।
5 अप्रैल को हुए निधन
1993 – दिव्या भारती – अभिनेत्री
1989 – पन्नालाल पटेल – गुजराती भाषा के जानेमाने साहित्यकार थे।
1940 – सी. एफ़. एंड्रयूज – एक ईसाई मिशनरी, शिक्षाविद् एवं गाँधीजी के सहायक थे।
1922 – पंडिता रमाबाई – प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक।
5 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
समता दिवस (जगजीवन राम का जन्म दिवस)
राष्ट्रीय सामुदायिक दिवस
नेशनल मेरीटाइम दिवस

