कानपुर देहात। जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव में एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।
21 फरवरी को हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नटकवापुर गांव निवासी महेंद्र पाल की 22 वर्षीय पुत्री रंजना पाल की शादी 21 फरवरी 2026 को खम्हैला गांव निवासी कृष्ण कुमार पाल के साथ हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।कानपुर देहात पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
READ MORE: मौज-मौज में आई मौतः लखनऊ से काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे 3 दोस्त, फिर हुआ कुछ ऐसा कि एक की चली गई जान
बताया जा रहा है कि बीती रात परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर खाना खाया और सोने चले गए। बुधवार सुबह जब रंजना नहीं जागी तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रही थी। जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने जैसे तैसे करके खुद को संभाला और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

