केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल मे दो मुख्य बातें कहीं। पहला उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत होती है तो उनकी सत्ता में आने के छह महीने बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होगी। दूसरा उन्होंने बीजेपी सत्ता में आई तो बंगाल का मुख्यमंत्री कौन होग। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल के बेटे को ही मुख्यमंत्री बनाएगी।
अमित शाह ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत होती है तो उसके सत्ता में आने के छह महीने के भीतर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल के बेटे को मुख्यमंत्री बनाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया। अमित शाह पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भगवा पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के बाद पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। कोलकाता में एक सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि मैं लोगों को भरोसा दिला सकता हूं कि बंगाल का ही कोई व्यक्ति, कोई बंगाली ही राज्य का मुख्यमंत्री बनेगा।
एक पत्रकार ने अमित शाह से पूछा कि BJP का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा। एक अन्य पत्रकार ने कहा कि जब घोषणापत्र जारी होगा, तो शाह के साथ बैठे दो BJP नेताओं में से ही कोई एक मुख्यमंत्री बनेगा। शाह के साथ बैठे ये दो नेता थे – BJP के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी।
पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य अमित शाह के बगल में बैठे थे लेकिन खास बात है कि समिक का जन्म 1963 में असम के मालीगांव गांव में हुआ था। हालांकि वह 1971 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में शामिल हो गए थे। 1980 के दशक की शुरुआत में वे BJP में शामिल हो गए।
वहीं सुवेंदु अधिकारी का जन्म 15 दिसंबर 1970 को पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर ज़िले के कारकुली में शिशिर अधिकारी और गायत्री अधिकारी के यहां हुआ था। सुवेंदु अधिकारी पिछले विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी में आए। ऐसे में सुवेंदु अधिकारी और समिक भट्टाचार्य की बात करें तो दोनों ही सीएम पद के प्रबल दावेदार हैं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी करते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस दस्तावेज़ को ‘सोनार बांग्ला’ बनाने का एक रोडमैप बताया। शाह ने कहा कि BJP का संकल्प पत्र किसानों, युवाओं और महिलाओं का मार्गदर्शन करेगा और उन्हें एक नई दिशा देगा। यह हर उस नागरिक को नई उम्मीद देगा जिसे बंगाल की संस्कृति पर गर्व है, और यह ‘सोनार बांग्ला’ के निर्माण के लिए एक रोडमैप का काम करेगा।
अमित शाह ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि हम ऐसी पार्टी नहीं हैं जो वंशवादी राजनीति में विश्वास रखती हो। दीदी के बाद भतीजा मुख्यमंत्री बनेगा। अमित शाह ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें विधानसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में सत्ता संभालने के 45 दिनों के अंदर राज्य कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग गठित करने का वादा किया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

