केरल, बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनावी घमासान को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. ऐसे में शनिवार सुबह-सुबह भारतीय राजनीति की बेहद खास तस्वीर सामने आई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अचानक ही आमने-सामने आ गए. इस मुलाकात का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. 1 मिनट 34 सेकेंड के इस वीडियो में पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. पहले तो पीएम ने बाकी खड़े सांसदों का अभिवादन किया फिर पीछे मुड़कर राहुल गांधी के पास आए और वीडियो में खूब बतियाते दिखे. राहुल ने इस दौरान पीएम के सम्मान में हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया.
दोनों के बीच कुछ देर तक हुआ संवाद, सर हिलाते दिखे राहुल
पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच शायद काफी दिनों के बाद ऐसा हुआ है जब दोनों नेताओं के बीच इतनी देर तक बातचीत हुई हो. इस दौरान पीएम मोदी राहुल गांधी से कुछ कहते दिखे और राहुल भी उनकी बात सुन सिर हिलात रहे. मानो लग रहा हो किसी खास विषय पर दोनों की बातचीच हो रही है. यह वीडियो इसलिए भी लोगों को हैरान कर रहा है क्योंकि संसद के अंदर ऐसे मौके बहुत कम आए हैं जब मोदी और राहुल ऐसे किसी अवसर पर गुफ्तगू करते दिखे हों. दोनों के बीच राजनीतिक तल्खी किसी से छिपी नहीं है,ऐसे में ये तस्वीर काफी कुछ बयां कर रही है.
ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर हुई दोनों की मुलाकात
दरअसल, मौका था महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती का. बाकी सांसदों की तरह राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी भी इस अवसर पर ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. राहुल, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा,सांसद हरिवंश और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ खड़े थे. इसी दौरान पीएम नरेंद्र मोदी वहां पहुंचे.अपनी गाड़ी से उतरकर पीएम ने सबसे हाथ जोड़कर अभिवादन किया. इस कतार में राहुल भी थे सो उन्होंने भी सम्मानपूर्वक मोदी के सामने हाथ जोड़े.
ज्योतिबा फुले की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के आदर्शों के लिए समर्पित था. फुले का जन्म 11 अप्रैल, 1827 को महाराष्ट्र में हुआ था और उनका निधन 28 नवंबर, 1890 को हुआ.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

