बंगाल चुनाव 2026 के प्रचार के बीच तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने हुमायूं कबीर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मुर्शिदाबाद की एक जनसभा में अभिषेक बनर्जी ने हुमायूं कबीर पर मुसलमानों के साथ गद्दारी करने और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया. अभिषेक ने एक के बाद एक कई ऐसे खुलासे किये, जिससे क्षेत्र की सियासत गरमा गयी है.

अभिषेक बनर्जी ने साफ कहा कि हुमायूं कबीर अल्पसंख्यकों को बेवकूफ समझते हैं, लेकिन जनता उनका हिसाब करना जानती है. जिसके बाद से क्षेत्र की सियासत गरमा गयी है.

अभिषेक बनर्जी ने एक पुरानी मुलाकात का जिक्र करते हुए हुमायूं कबीर की राजनीति पर सवाल उठाये. उन्होंने बताया कि हुमायूं कबीर एक बार तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में उनसे मिलने गये थे. उन्होंने कहा था कि वह बाबरी मस्जिद के निर्माण की बात करेंगे और आधारशिला भी रखेंगे, लेकिन असल में मस्जिद बनायेंगे नहीं.

अभिषेक बनर्जी ने हुमायूं कबीर के ‘मस्जिद कार्ड’ की पोल खोलकर रख दी है. 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने और टीएमसी दफ्तर में हुई गुप्त बातचीत का भी कर दिया खुलासा.

हुमायूं ने उनसे कहा था कि बाद में वह खुद ईंट उखाड़कर फेंक देंगे. अभिषेक ने कहा कि ऐसी मानसिकता रखने वाले व्यक्ति को उन्होंने तुरंत टीएमसी छोड़ने की सलाह दी थी.

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हुमायूं कबीर का मानना है कि मुसलमानों को आसानी से मूर्ख बनाया जा सकता है. इस पर पलटवार करते हुए टीएमसी नेता ने कहा- मैं कहता हूं कि मुसलमान बेवकूफ नहीं हैं. हिंदू, मुस्लिम, बंगाली- हम सब कभी-कभी गलत लोगों पर भरोसा कर बैठते हैं. अगर कोई हमारे साथ विश्वासघात करता है, तो हम उसका हिसाब बराबर करना भी जानते हैं.

अभिषेक बनर्जी ने हुमायूं कबीर से पूछे कि अगर आपका विवादित वीडियो एआई (AI) से बना और फर्जी है, तो फिर असदुद्दीन ओवैसी ने आपसे गठबंधन क्यों तोड़ा? आपकी अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने आपको छोड़कर इस्तीफा क्यों दे दिया? इसका क्या जवाब है आपके पास? हुमायूं कबीर आज जिस मस्जिद की बात करते हैं, लेकिन 2019 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था. तब उन्हें बाबरी मस्जिद की याद क्यों नहीं आई थी, क्या वे उस समय इस बात को भूल गए थी.

अभिषेक बनर्जी केवल इतना पर ही नहीं रुके, उन्होंने बल्कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और नौशाद सिद्दीकी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आपलोग केवल भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं. अगर हिम्मत है, तो वे केंद्र सरकार द्वारा दी गयी ‘सेंट्रल फोर्स’ की सुरक्षा वापस कर दें. ममता बनर्जी की सरकार उन्हें बंगाल पुलिस की सुरक्षा मुहैया करायेगी, पर आप सबसे ये सब ना हो पाएगा क्योंकि सिर्फ भाजपा के इशारों पर काम करने वालों में आपसब है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m