SRH vs RR IPL 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL के 19वें सीजन के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 217 रन का टारगेट दिया है। कप्तान ईशान किशन ने 44 बॉल पर 91 रन की पारी खेली। वहीं हेनरिक क्लासन ने 40 रन का योगदान दिया।

हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 216 रन बनाए। टीम ने पहली बॉल पर अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया था। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट झटके। वहीं संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग को एक-एक विकेट मिला।

राजस्थान ने अब तक नहीं हारी एक भी मैच

हैदराबाद और राजस्थान के बीच इस सीजन यह पहला मुकाबला है। दोनों टीमों का आज 5वां मैच है। RR अब तक एक भी मैच नहीं हारी है और 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल टॉप पर है। दूसरी ओर SRH 4 में से केवल 1 मैच जीती है और 3 हार चुकी है।

SRH और RR की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल,

राजस्थान रॉयल्स (RR)

यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे

इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी, शिमरॉन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, ब्रिजेश शर्मा