इन्द्रपाल सिंह, इटारसी। सीएम डॉ मोहन यादव आज नर्मदापुरम के सिवनी मालवा पहुंचे। जहां उन्होंने नर्मदापुरम टिमरनी मार्ग का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने जिले को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का नया मार्ग खोलेगा। वहीं कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला भी बोला हैं।
मुख्यमंत्री डॉ यादव गुरुवार को करीब 2 बजे सिवनी मालवा पहुंचे और विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए। सिवनी मालवा में सीएम डॉ यादव ने नर्मदापुरम टिमरनी मार्ग (स्टेट हाइवे-67) 2-लेन एन्यूटी मॉडल का उन्नयन और पुनर्निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। नर्मदापुरम से टिमरनी मार्ग की लंबाई 72.18 किलोमीटर है और इसकी लागत 972, 16 करोड़ रुपए है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन कर रोड शो किया।
ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण के पक्ष में सोशल मीडिया पर एक्टिव बीजेपीः X पर किया पोस्ट, इतिहास की नई ललकार, MP में सीएम डॉ मोहन ने जनगणना का किया शुभारंभ

रोड शो के दौरान सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने सिवनी मालवा के नागरिकों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। रोड शो रेंज ऑफिस चौराहा से शुरू होकर सराफा बाजार, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड पर समाप्त हुआ। इसके बाद सीएम ने सिवनी मालवा कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में 106,34 करोड़ के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 48.65 करोड़ के 45 तथा 57.69 करोड़ के 51 कार्यों का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण भी किया।
सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रभु राम के मामले को कांग्रेस ने झगड़े का विषय बनाया। सब राम मंदिर पूजा में सभी मौजूद थे केवल कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष को छोड़कर। सीएम डॉ यादव ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को लज्जित किया है। नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे लोकसभा विधानसभा में बहनों को स्थान मिलेगा। भाजपा ने 50 प्रतिशत अधिकार बहनों को दिया है। लाडली बहना योजना हमने चालू की, कांग्रेस बस विरोध करती है, उसने बहनों को 5 रुपये की सहायता तक नहीं दी। सीएम ने कहा कि हमने लाडली बहना की 35वीं किश्त खातों में डाल दी है। भाई बहन के रिश्ते को निभाएंगे जितना बनेगा उतना करेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

