लक्ष्मीकांत बंसोड, बालोद। पागल कुत्ते ने गांव में मवेशियों और राहगीरों के साथ बच्चे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. लगातार काटने की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.

य़ह भी पढ़ें : CG Morning News : CM साय का आज जशपुर दौरा, कांग्रेस मुख्यालय में होगी प्रेसवार्ता, बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, काली पट्टी बांधकर काम करेंगे शिक्षक और संचालक… पढ़ें और भी खबरें

घटना डौंडी लोहारा थाना इलाके के चिल्हाटीखुर्द गांव की है, जहां पागल कुत्ते ने मवेशियों के बाद राहगीरों के साथ गांव में खेल रहे एक 4 साल के मासूम पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि कुत्ते ने करीबन 17 जगहों पर बच्चे को काटा है. पागल कुत्ते से पहले ही परेशान लोगों का गुस्सा बच्चे को गंभीर रूप से घायल करने के बाद फूट पड़ा और उन्होंने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H