लखनऊ। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार के भागलपुर में क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया। पूर्व सांसद ने कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है। अगर किसी को लगता है हम भार बन चुके हैं। तो एक बार कह दो मेरी जरूरत नहीं है। 2027 में कह दो, 2029 में भी कह देना, हम दिखा देंगे हमारी उपयोगिता क्या है।

जब भी मन करे आकर कह दो

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज सरकार की नजरों में हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। हम अनुपयोगी लगते हैं। अगर किसी को ऐसा लगता है कि हम भार बन चुके हैं तो बस एक बार कह दो कि हमारी जरूरत नहीं। 2027 में कह दो। 2029 में कह दो। जब भी मन करे आकर कह दो। हम दिखा देंगे कि हमारी उपयोगिता है या नहीं।

READ MORE: सरकार पीड़ित परिवारों के साथ… टिहरी गढ़वाल सड़क हादसे पर PM ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा

अब समय ज्यादा समझाने का नहीं रहा

बृजभूषण सिंह ने मंच से क्षत्रियों को राजनीति में नजरअंदाज करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अब समय ज्यादा समझाने का नहीं रह गया है। अब समय अपनी ताकत पहचानने का है। ये हमारी गलती है कि जब-जब हमें दबाया गया, हम मौन रहे। यही वजह है कि हमें तवज्जो नहीं दी जाती। ये हमारी कमी है कि हम अपने महापुरुषों कुंवर सिंह, महाराजा देवी बक्श सिंह, झांसी की रानी, बिरसा मुंडा को उचित स्थान नहीं दिलवा सके।

READ MORE: पापा को लाश छूने भी मत देना… 2 पेज का सुसाइड नोट लिख वकील ने दी जान, कहा- मैं हार गया, पापा जीत गए

आज हमें अपनी कमी तलाशनी है। बल, बुद्धि और विद्या अर्जित करनी है। ये तीन चीज हर हाल में अर्जित करनी होंगी। समाज को न निराश होने की जरूरत है और न ही डरने की। यह समय ज्यादा समझाने का नहीं, बल्कि अपनी ताकत पहचानने का है।