लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल दौरे पर है। जहां उन्होंने नबद्वीप विधान सभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि बंगाल में ममता दीदी को ‘जय श्री राम’ के नारे से परेशानी होती है। यही बंगाल है जहां आज से 500 वर्ष पहले चैतन्य महाप्रभु ने ‘हरे कृष्णा, हरे रामा’ का शंखनाद किया था। और आज वहां जय श्री राम बोलने पर ममता दीदी लाठी चलाती हैं।

ममता सरकार पर साधा निशाना

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि रामभक्तों पर लाठियों का प्रहार होता है, सरेआम गौहत्या होती है। सैंड माफिया, लैंड माफिया हावी होकर बंगाल के नौजवानों के रोजगार को छीनने का काम कर रहे हैं। न बेटी सुरक्षित है और न व्यापारी, लव जिहाद, लैंड जिहाद जैसी घटनाएं हो रही हैं। यही स्थिति 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में थी। पर्व-त्योहार से पहले उपद्रव होने लगते थे, लोग पलायन कर रहे थे लेकिन 2017 में उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनी और आज उपद्रव नहीं उत्सव है।

READ MORE: नेपाल के पिउठान में सड़क हादसा: 1 महिला समेत 2 की मौत और 19 घायल, CM योगी ने 2 लाख रुपये प्रति परिवार राशि देने की घोषणा की

बंगाल के कण-कण में राष्ट्रवाद का जयघोष होगा

सीएम योगी ने आगे कहा कि चैतन्य महाप्रभु की पावन धरा नबद्वीप विधान सभा क्षेत्र में उमड़ा यह अटूट जन-विश्वास इस बात का प्रतीक है कि बंगाल अब TMC के कुशासन और दमनकारी राजनीति से मुक्ति चाहता है। पश्चिम बंगाल की जनता-जनार्दन का अभूतपूर्व उत्साह स्पष्ट संदेश है कि 4 मई को जब परिणाम आएंगे, तो बंगाल के कण-कण में राष्ट्रवाद का जयघोष होगा और हर ओर केसरिया लहराएगा। इस अपार स्नेह के लिए नबद्वीप विधान सभा क्षेत्र वासियों का हार्दिक आभार।