गुजरात में स्थानीय स्वराज्य निकाय चुनाव के तहत 26 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस चुनाव में 15 महानगरपालिकाओं, 84 नगरपालिकाओं और जिला-तालुका पंचायतों की करीब 9,000 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में परिवार के साथ मतदान किया और लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की। उनके साथ जय शाह भी मौजूद रहे। 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता फैसला देंगे।

15 नगर निगमों जिनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट शामिल हैं के साथ 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में कुल 9,992 स्थानीय प्रतिनिधि मैदान में हैं।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नागरिकों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में वोट डालने की अपील की। मतदान केंद्र पर उनके साथ उनकी पत्नी और बेटे जय शाह भी मौजूद रहे। गृह मंत्री ने इस मौके पर विश्वास जताया कि गुजरात की जनता एक बार फिर विकास और सुशासन के पक्ष में अपना फैसला सुनाएगी। इस चुनाव को गुजरात की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने सूरत में अपना वोट डाला।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद के एक मतदान केंद्र पर पत्रकारों से कहा, ” गुजरात में आज स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान हो रहा है । यह लोकतंत्र का त्योहार है और सभी को इसे मनाना चाहिए। यह सभी के लिए अपने कर्तव्य का निर्वाह करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।”

वहीं, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने भी सूरत में चल रहे स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और सार्वजनिक भागीदारी और राज्य के विकास पथ पर विश्वास व्यक्त किया।

चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबलायह चुनाव बहुकोणीय है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और निर्दलीय उम्मीदवार पूरे राज्य में चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा वर्तमान में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट के नगर निगमों पर नियंत्रण रखती है, जो सभी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं और व्यापक चुनावी परिदृश्य को प्रभावित करने की उम्मीद है.

गांधीनगर और जूनागढ़ में महानगरपालिका का कार्यकाल चल रहा होने के कारण वहां चुनाव नहीं होंगे। 11 नगरपालिकाओं की खाली सीटों पर उपचुनाव भी साथ ही होंगे।

साल 2021 के स्थानीय चुनाव में BJP ने पार्टी नगरपालिकाओं की 8,470 सीट में से 6,236 सीट जीती थीं। वहीं, अहमदाबाद में ओवैसी की पार्टी AIMIM के 7 पार्षद चुने गए थे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात की राजनीति में एक मजबूत तीसरी ताकत के रूप में एंट्री की थी।

बता दें कि अहमदाबाद , सूरत, वडोदरा और राजकोट समेत 15 नगर निगमों के लिए चुनाव हो रहे हैं। 84 से अधिक नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में भी मतदान हो रहा है। वोटों की गिनती 28 अप्रैल को होगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m