पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। PM मोदी बनगांव के बाद आज आरामबाग में जनसभा करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे कोलकाता में उनका रोड शो है। पीएम मतुआ समुदाय से जुड़े मंदिर भी जाएंगे। ये मंदिर संप्रदाय के संस्थापकों- हरि चंद और गुरु चंद ठाकुर का पवित्र स्थल है। PM ने कहा, ‘15 साल पहले TMC ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा देकर सत्ता में आई थी, आज वे इन शब्दों को बोल भी नहीं पाते।
PM नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बनगांव की रैली में कहा कि पहले फेज के मतदान में TMC का घमंड टूट चुका है। दूसरे चरण में भाजपा की जीत तय होती दिख रही है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में रैलियों को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि TMC शासन में छोटे-छोटे नेता और गुंडे खुद को सरकार समझने लगे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा- 15 साल पहले हुगली नदी के आसपास का इलाका कभी मिलों और फैक्ट्रियों का बड़ा केंद्र हुआ करता था, लेकिन आज वहां ताले लगे होने की खबरें आती हैं। ब्रिटिश दौर की फैक्ट्रियां भी बंद हो रही हैं।
रविवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने हावड़ा में बीजेपी कैंडीडेट उमेश राय के समर्थन में रोड शो निकाला। इस दौरान कुछ टीमएसी समर्थक रोड शो में घुस गए। भाजपा समर्थकों से बहस हुई, हालांकि रवि किशन ने गाड़ी से एनाउंस किया कि कोई भी लड़ाई नहीं करेगा। सब लोग आगे बढ़ें।
PM नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बनगांव की रैली में कहा कि पहले फेज के मतदान में TMC का घमंड टूट चुका है। दूसरे चरण में भाजपा की जीत तय होती दिख रही है। PM ने कहा, ‘15 साल पहले TMC ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा देकर सत्ता में आई थी, आज वे इन शब्दों को बोल भी नहीं पाते.
PM ने कहा- आज सिर्फ एक ही फैक्ट्री और एक ही दुकान चल रही है- सिंडिकेट की कट-मनी और कमीशनखोरी की दुकान। ऐसी सरकार को जाना ही होगा, ऐसी सरकार को हटाना ही होगा। इसीलिए बंगाल में अब सिर्फ एक ही नारा और एक ही फैसला है- ‘पलटानो दरकार’ (बदलाव जरूरी है)।’
PM ने कहा- 24 परगना और हुगली के बीच का ये इलाका कभी मिलों और फैक्ट्रियों का इलाका हुआ करता था। लेकिन अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे कारखाने भी बंद हो रहे हैं। बनगांव से बैरकपुर तक अनेक फैक्ट्री 15 साल में बंद हुई हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टीएमसी के राज में मां-माटी और मानुष का सम्मान नहीं है। दीदी ने बंगाल के मानुष को पलायन के लिए मजबूर किया है। टीएमसी के महाजंगलराज में छोटे से छोटा नेता और छोटे से छोटा गुंडा भी खुद को सरकार समझता है। PM बोले- दीदी ने बंगाल के मानुष को पलायन के लिए मजबूर किया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

