पश्चिम बंगाल बम ब्लास्ट केस में एनआईए को बड़ी सफलता मिली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को पश्चिम बंगाल बम धमाका मामले के एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में, जो इसी साल की शुरुआत में हुई थी, एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहिदुल इस्लाम मोल्ला के रूप में हुई है, जो दक्षिण 24 परगना जिले के बिजयगंज बाजार इलाके का निवासी है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को पश्चिम बंगाल बम धमाका मामले के एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना इसी साल की शुरुआत में हुई थी, एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बिजोयगंज बाजार इलाके के रहने वाले अहीदुल इस्लाम मोल्ला को, इस साल मार्च में दक्षिण बामुनिया गाँव में हुए धमाके में उसकी भूमिका की विस्तृत जाँच के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। NIA के एक बयान के अनुसार, इस मामले में राज्य पुलिस ने पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
एनआईए की जांच में पता चला कि अहीदुल इस्लाम इस अपराध में एक सह-साजिशकर्ता था, जिसमें बम बनाना और सबूतों को मिटाना शामिल था। जांच के दौरान उसकी भूमिका की गहराई से पड़ताल के बाद यह कार्रवाई की गई। यह विस्फोट मार्च महीने में दक्षिण बामुनिया गांव में हुआ था।
एनआईए की जांच में सामने आया है कि अहिदुल इस्लाम इस साजिश का सह-आरोपी था और बम बनाने के साथ-साथ सबूत मिटाने की कोशिश में भी शामिल था। एनआईए ने बताया कि साजिश के तहत बम बनाते समय ही वे फट गए थे, जिससे इस अपराध में शामिल एक आरोपी की मौत हो गई थी। एनआईए ने आगे कहा कि इस मामले में अन्य सह-आरोपियों की पहचान करने के लिए उसकी जांच अभी भी जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

