PM Modi Election Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार के अंतिम मतदाताओं को लुभाने के लिए बीजेपी और टीएमसी (BJP and TMC) ने पूरी ताकत झोंक दी है। अंतिम दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर 24 परगना (North 24 Parganas) जिले के बैरकपुर (Barrackpur) में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान बंगाल की टीएमसी सरकार पर निशाना साधा। हालांकि प्रधानमंत्री ने चुनावी रैली में सीएम ममता बनर्जी का एक बार भी नाम नहीं लिया।
सभा में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस चुनाव में बंगाल की दशा और दिशा दोनों बदलने वाली है। उन्होंने आगे कहा कि तुम मुझे वोट दो, मैं तुम्हें TMC से आजादी दिलाऊंगा। मैं आपको टीएमसी की निरंकुश शासन से मुक्ति दिलाऊंगा। आज बंगाल को आपके एक वोट की जरूरत है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि यह चुनाव बंगाल के साथ-साथ पूर्वी भारत का भाग्य बदलने का चुनाव है। अतीत में जब भारत समृद्ध था, उस समय इसके 3 मजबूत स्तंभ थे अंग, बंग और कलिंग यानी बिहार, बंगाल और ओडिशा। आज भारत विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है तो इसके लिए अंग, बंग और कलिंग का मजबूत होना जरूरी है।
TMC ने नारी की सुरक्षा और किसानों के लिए कुछ नहीं किया
पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में TMC के नेताओं ने एक बार भी मां, माटी और मानुष का नाम तक नहीं लिया है। जिस नारे के साथ TMC ने बंगाल में सरकार बनाई थी, इन्होंने वह नारा भुला दिया है। TMC ने नारी की सुरक्षा और किसानों के लिए कुछ नहीं किया। TMC का फॉर्मूला है झूठ बोलो और गालियां दो। TMC के पास बंगाल के भविष्य का रोड मैप नहीं है। यहां TMC के सिंडिकेट की फैक्ट्रियों का विस्तार हो रहा है। यह है TMC का महा-जंगलराज। TMC को हराना ही होगा। भाजपा यहां जनता जनार्दन का राज लाएगी।
बीजेपी की सरकार बनाकर डबल इंजन का डबल लाभ पाइए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप यहां भाजपा का मुख्यमंत्री बनाइए और डबल इंजन का डबल लाभ पाइए। भाजपा को इसलिए वोट देना है ताकि कोलकाता मेट्रो का तेजी से विस्तार हो सके और बंगाल में बिजली की बसों का नया नेटवर्क बने। प्रधानमंत्री ने कहा- मैं सभी बहनों से कहता हूं कि TMC ने आपके वोटों का मान नहीं रखा है। आप कमल पर वोट दीजिए ताकि बेटियां हर समय बाहर निकल सकें।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

