नारनौल। हरियाणा रोडवेज के नारनौल डिपो की एक बस उस समय अखाड़ा बन गई जब दिल्ली से झुंझनूं रूट पर चालक और परिचालक आपस में भिड़ गए। विवाद की जड़ बस को निर्धारित स्टॉपेज के बजाय एक निजी ढाबे पर जबरन रोकना बताया जा रहा है। कंडक्टर जितेंद्र ने आरोप लगाया है कि ड्राइवर विनोद कुमार ने न केवल रेवाड़ी की सवारियों को बस में बैठाने से इनकार कर दिया, बल्कि बस को अपनी मर्जी के ढाबे पर रोकने के लिए दबाव बनाया। इस विवाद के कारण बस में सवार यात्रियों को भारी मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी और परिवहन विभाग के राजस्व को भी नुकसान पहुंचा है।

गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंची बात कंडक्टर को झूठे केस में फंसाने की धमकी, वीडियो वायरल

झुंझनूं बस स्टैंड पर विवाद इतना बढ़ गया कि ड्राइवर ने कंडक्टर को कथित तौर पर गंदी गालियां दीं और मारपीट की कोशिश की। शिकायत के मुताबिक ड्राइवर ने परिचालक को झूठे एससी-एसटी केस में फंसाने की धमकी भी दी है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बस में मौजूद यात्रियों ने जताई नाराजगी

बस में मौजूद यात्रियों ने दोनों कर्मचारियों के इस व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है।

कंडक्टर ने नारनौल डिपो के महाप्रबंधक को लिखित शिकायत सौंपकर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और भविष्य में ड्यूटी अलग करने की गुहार लगाई है।

.हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

.