पश्चिम बंगाल में बुधवार (29 अप्रैल) को दूसरे और आखिरी चरण में 142 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है लेकिन इस तैयारी की सबसे बड़ी बात ये है कि आयोग ने इस अंतिम दौर के चुनाव में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की तैनाती की है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि चुनाव में बम के इस्तेमाल को रोकने के लिए NIA की तैनाती की गई है। यह निर्देश चुनावी राज्य में देसी बमों की बरामदगी और एक हल्के विस्फोट की रिपोर्ट के बाद आया है। राज्य में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, जबकि दूसरे एवं अंतिम चरण का मतदान बुधवार को होगा।
TMC कार्यकर्ता के घर से मिले थे 79 देसी बम बरामद
हालही में पश्चिम बंगाल के भांगर से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता के घर से 79 देसी बम बरामद किए गए थे। जिसके बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया था। अधिकारियों का कहना था कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर रफीकुल इस्लाम के घर पर तलाशी अभियान के दौरान विस्फोटक सामग्री जब्त की गई थी, जिसके बाद संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई थी।
NIA ने इस मामले में जांच शुरू कर दी थी। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया था, “कोलकाता के पुलिस आयुक्त, सभी डीसीपी, एसपी और ओसी एवं आईसी रैंक तक के अधिकारियों को कड़ा संदेश जारी किया गया है कि यदि उनके अधिकार क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति द्वारा ऐसा कोई विस्फोटक पाया जाता है या धमकी भरी रणनीति का इस्तेमाल किया जाता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में निगरानी और नियंत्रण को बढ़ाया जाएगा ताकि मतदाता बिना किसी डर के अपना वोट डाल सकें।” बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। 29 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए वोटिंग है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

