वैंकूवर। मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के वैंकूवर (कनाडा) में आयोजित ऑरा-2026 म्यूजिक कॉन्सर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम के बीच में घुसकर नारेबाजी शुरू कर दी। हजारों प्रशंसकों की मौजूदगी में हुए इस हंगामे के कारण कुछ देर के लिए शो में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
SFJ से जुड़े होने का शक
खबरों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने दिलजीत दोसांझ पर भाजपा (BJP) और आरएसएस (RSS) का एजेंट होने का आरोप लगाया। सूत्रों के अनुसार, इस उपद्रव में शामिल मुख्य व्यक्तियों की पहचान पवनदीप सिंह बस्सी और मनदीप सिंह रवि के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि इन दोनों के संबंध भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से हैं, जिसका नेतृत्व भगोड़ा आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू करता है।सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई झड़पघटना 27 अप्रैल की बताई जा रही है। जब कॉन्सर्ट की सुरक्षा टीम ने प्रदर्शनकारियों को बाहर निकालने की कोशिश की, तो उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई और झड़प की।
हालांकि, सुरक्षा बलों ने स्थिति को बिगड़ने से पहले ही नियंत्रित कर लिया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि वे भविष्य में भी दिलजीत के शो का इसी तरह विरोध करना जारी रखेंगे।

सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
इस घटना के बाद दिलजीत के आगामी शोज की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। प्रदर्शनकारियों द्वारा दी गई लगातार विरोध की धमकी ने आयोजकों और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रख दिया है।
- CG Crime News : एक साल पहले अधिवक्ता के घर हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 8 लाख का सामान बरामद
- GT vs RCB IPL 2026: गुजरात ने बेंगलुरु को 4 विकेट से दी शिकस्त, 15.5 ओवर में हासिल किया लक्ष्य, जेसन होल्डर बने मैच के हीरो
- कार की डिक्की से 12 हजार नशीले इंजेक्शन बरामद, दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार
- हरभजन सिंह की सुरक्षा पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार से पूछा—क्यों हटाई सुरक्षा?
- प्रमिला देवी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंजन साह के घर की हुई कुर्की-जब्ती, जानें क्या है पूरा मामला?

