वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। पैसा डबल करने का झांसा देने वाला मास्टरमाइंड आखिरकार गिरफ्तार हो गया है. बिलासपुर पुलिस ने रीगल भवन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के डायरेक्टर पंकज कुमार वर्मा को मध्यप्रदेश के रीवा से दबोचने में कामयाबी पाई है.
यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : मौसी की बेटी से शादी अवैध, गुजारा भत्ता का अधिकार बरकरार

जानकारी के अनुसार, रीगल भवन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने गांव-गांव में एजेंट बनाकर ग्रामीणों से निवेश कराया. 2013 से 2016 के बीच खेले गए इस खेल में लगभग भोले-भाले निवेशकों से 15 लाख रुपए की ठगी की गई. करबला रोड स्थित ऑफिस से कारोबार चलाने वाला आरोपी पैसा जमा कराने के बाद ऑफिस बंद कर फरार हो गया.
पैसा डबल करने के झांसे में बिलासपुर के बेलगहना क्षेत्र के कई ग्रामीण आए. इनमें से एक फेकुराम चतुर्वेदी ने सिटी कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

