दीपक कौरव, नरसिंहपुर। करेली थाना अंतर्गत खैरुआ गांव में तब सनसनी फैल गई जब एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थियों में उसके ही छोटे भाई के खेत में मिला। मृतक की पहचान नरेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 45 वर्ष है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश हैं, जहां परिजन इसे महज एक हादसा नहीं बल्कि एक बड़ी साजिश करार दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:मृत शिक्षक की जनगणना में ड्यूटी? लिस्ट में नाम देखकर लोग हैरान, सामने आई बड़ी लापरवाही

परिजनों का आरोप

नरेंद्र पटेल की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया है कि इनकी मौत दूसरे स्थान पर हुई है। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने जंगली जानवारों को मारने के लिए करंट लगा रहा है, जिसमें फंसकर इनकी मौत हुई है। हत्या को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव छोटे भाई के खेत में स्थित ट्रांसफार्मर के नीचे रख दिया। परिजनों का आरोप है कि यह मौत के बाद उसे हादसा दिखाने की एक सोची-समझी साजिश है।

ये भी पढ़ें: बेजुबानों को भीषण गर्मी से राहत: पशुओं से माल ढुलाई पर लगा प्रतिबंध, जानें क्या है ‘प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स एक्ट 1960’?

हर एंगल से हो रही जांच- पुलिस

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में यह लापरवाही से करंट लगकर मौत का मामला लग रहा है। मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच करने की बात कह रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m