Today’s Top News : कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा के आईईडी ब्लास्ट में 4 जवान शहीद हो गए हैं. डीआरजी इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी समेत घटनास्थल पर जवान वीरगति को प्राप्त हो गए, जबकि एक घायल जवान की रायपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. बस्तर आईजी पी. सुन्दराज ने की इसकी पुष्टि की है.

रायपुर. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में नियुक्तियों और पदोन्नतियों को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है. आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर अस्थायी और प्रोजेक्ट-बेस्ड कर्मचारियों को सीधे उच्च शैक्षणिक और प्रशासनिक पदों पर बैठाया गया, जिससे विश्वविद्यालय पर हर साल करीब 50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है.

रायपुर. भारतमाला प्रोजेक्ट मुआवजा फर्जीवाड़ा की जांच एक बार फिर अफसरों की टीम करेगी. इसके लिए संभाग आयुक्त महादेव कांवरे ने आला अफसरों को दो नई टीम बनाई है. इस बार यह टीम सभी खसरा नंबरों की बारीकी से जांच करेगी.

रायपुर. ऑनलाइन बेटिंग ऐप ‘थ्री स्टम्प्स’ मामले में रायपुर पुलिस ने दो और आरपियों को गिरफ्तार किया है. यह दोनों काले कारोबार का पैसा अपने बैंक अकाउंट में लेते फिर मास्टरमाइंड गुलशन उर्फ बाबू खेमानी को ट्रांसफर करते थे. इसके बदले में गिरफ्तार आरोपियों को कमीशन भी मिलता था. पुलिस जांच में पता चला कि एक आरोपी बाबी खेमानी के फूफेरा भाई है.

रायपुर. राजधानी रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच होने जा रहा है. इसकी टिकट की बुकिंग कल यानी 3 मई से शुरू हो रही है. मैच के टिकट केवल आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट shop.royalchallengr s.com/ticket और ऐप पर ही उपलब्ध होंगे. किसी अन्य वेबसाइट/ऐप से नकली टिकट न खरीदें.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

narayana

CG Breaking News : IED Blast में DRG इंस्पेक्टर समेत 4 जवान शहीद, IG ने की पुष्टि

भारतमाला मुआवजा घोटाला : सभी खसरा नंबरों की होगी जांच, संभाग आयुक्त ने बनाई अफसरों की दो टीमें

मुख्यमंत्री साय के स्पष्ट निर्देश, ‘वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः करें पालन

IGKV में बड़ा घोटाला: नियम विरुद्ध नियुक्ति और पदोन्नति से हर साल 50 करोड़ का अतिरिक्त बोझ, ट्रेनिंग एसोसिएट बने कुलपति-डीन, 1 लाख की जगह 3-4 लाख वेतन

ऑनलाइन बेटिंग ऐप : मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के भाई समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, बैंक खातों से अवैध लेनदेन का खुलासा

रायपुर में 10 और 13 मई को IPL का महा मुकाबला, कल से शुरू होगी टिकट बुकिंग

GST RAID : माइंस ठेकेदार के ठिकानों पर जीएसटी का छापा, दो गाड़ियों में पहुंची टीम, महत्वपूर्ण दस्तावेज किए जब्त

अधिवक्ता के घर हुई चोरी का खुलासा: व्यापारी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, नगद सहित लाखों के गहने बरामद

CG News : नाबालिग ने लगाई फांसी, 10वीं में लगातार फेल होने से था परेशान

जादू-टोना के शक में मर्डर : दो भाइयों ने गांव के ही एक युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

गौ सेवकों का आंदोलन : कलेक्ट्रेट गेट पर मवेशी बांधकर प्रदर्शन, चक्काजाम भी किया, 18 से ज्यादा लोगों पर हुई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में LPG गैस घोटाला: प्लांट में खड़े टैंकरों से चुरा ली 1.5 करोड़ की 90 टन गैस, पुलिस जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे, मैनेजर गिरफ्तार

ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़: कोरियर के जरिए होता था सप्लाई, एक नाईजीरियन समेत दो गिरफ्तार