रमेश सिन्हा, महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थित प्रसिद्ध शिशुपाल पर्वत के नीचे रविवार सुबह युवक-युवती की लाश मिली है। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने शिशुपाल पर्वत से कूदकर अपनी जान दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान डिलेश्वर साव के रूप में हुई है, जो कि बारीकपाली गांव का रहने वाला था और युवती भी उसी गांव की रहने वाली थी। रविवार सुबह जब लोगों ने दोनों की लाश देखी, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
शुरुआती जांच में क्या सामने आया ?
शुरुआती जांच में यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक और युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते ही शिशुपाल पर्वत से कूदकर अपनी जान दी है। फिलहाल दोनों ने आत्महत्या क्यों की है इसकी अभी आधिकारीक पुष्टी नहीं हुई है। पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
सुरक्षा इंतजाम पर उठने लगे सवाल
इलाके में इस घटना से वन विभाग के सुरक्षा इंतजाम पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिशुपाल पर्वत के मुख्य द्वार पर वन विभाग की ओर से पर्यटकों से 20-20 रुपए लिए जाते हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

