पुणे में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर दिया है। इस जघन्य अपराध को लेकर अब सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। सांसद संजय राउत ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विपक्ष को अपने कार्यकाल की घटनाओं पर भी नजर डालनी चाहिए। उन्होंने ‘कैश फॉर ट्रांसफर’ जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे लोग अगर सरकार को नसीहत दें तो यह हास्यास्पद है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने उनसे गृह मंत्री का पद छोड़ने के साथ-साथ वारदात को महाराष्ट्र की छवि पर धब्बा बताया है।
पुणे में नाबालिग के रेप और मर्डर केस पर संजय राउत ने सरकार और कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से माफी की मांग की. उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि जब से सरकार सत्ता में आई है, राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है. उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून और सरकार का डर नहीं है.
सांसद ने कहा कि इस घटना के लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो यह सरकार है.उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है,जब से सरकार सत्ता में आई है, राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं.
संजय राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे राज्य के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय केरल, तमिलनाडु में प्रचार में व्यस्त हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री-गृहमंत्री फडणवीस और कानून व्यवस्था राजनीति में उलझी पड़ी है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए, जैसे उन्होंने पहले एक अन्य मामले में माफी मांगी थी. उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़की की मां भी किसी की लाडकी बहन होगी. विपक्ष से सड़कों पर उतरने का आह्वान किया. इसके साथ ही पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जनता पर लाठीचार्ज क्यों किया गया. उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार, पुलिस और गृह विभाग की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए.
दूसरी ओर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने पुणे जिले में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह मंत्री पद से इस्तीफे की मांग की। सपकाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि फडणवीस को प्रायश्चित के तौर पर गृह मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्णकालिक गृह मंत्री की अनुपस्थिति ने अपराधियों को बढ़ावा दिया है और गृह विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है।
आपको बताते चले कि, यह वारदात शुक्रवार को पुणे के भोर तहसील में हुई थी। इस संबंध में आपराधिक रिकॉर्ड वाले एक 65 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मजदूर ने बच्ची को खाने का लालच देकर पशु बाड़े में ले जाकर दुष्कर्म किया और पत्थर से मारकर हत्या कर दी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

