Today’s Top News : बलरामपुर। सुशासन तिहार के दौरान बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रशासनिक समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासनिक कामकाज में अफसरों के ढीले रवैये पर सख्ती दिखाई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं के निपटारे में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को आड़े हाथों लिया है। जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अफसरों और कर्मचारियों को दो टूक चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गैर जिम्मेदार रवैये पर अब कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। राजस्व मामलों में अनावश्यक देरी करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अमल में लाई जाएगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की रायपुर जोनल ऑफिस टीम ने बीते 30 अप्रैल 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत राज्य के रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर जिलों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान कुल 13 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार को IED ब्लास्ट में DRG के 4 जवान शहीद हो गए। DRG की टीम जब छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी, तभी यह हादसा हुआ। आज उन चार शहीद जवानों को नारायणपुर पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें नवविवाहित दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने लापरवाही के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि प्रशासन की समझाइश और सहायता राशि दिए जाने के बाद मामला शांत हो गया।
रायगढ़। ओडिशा के केंदुझर जिले की दिल दहला देने वाली घटना का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक और संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। घरघोड़ा ब्लॉक के कुडुमकेला गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटा अपनी मृत मां के बैंक खाते में जमा रकम पाने के लिए दर-दर भटकता नजर आ रहा है।
लव स्टोरी का खौफनाक अंत! प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, शिशुपाल पर्वत से दोनों ने लगाई छलांग
दर्दनाक सड़क हादसा : जेसीबी की टक्कर से नवविवाहित दंपती की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
CG News : जनगणना ड्यूटी में शिक्षक से मारपीट, FIR दर्ज
रायपुर में NEET UG 2026 की तैयारियां पूरी, 3 मई को 26 केंद्रों पर सख्त सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा
जब मैदान में उतरे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय… बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
CG Bus Accident : रफ्तार का कहर… सड़क किनारे पलटी यात्री बस, हादसे में 50 लोग घायल
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

