कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
सुभासपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
यूपी कैबिनेट में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर आज 4 मई को पटना दौरे पर रहेंगे, जहां वे पार्टी की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 2 बजे होगी। इस दौरान वह पार्टी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ ही वह आगामी पंचायत चुनाव में हिस्सेदारी को लेकर भी बड़ा ऐलान कर सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा पार्टी नेताओं के साथ वह संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर अपना पक्ष रख सकती है।
कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज सोमवार (4 मई) को दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस-कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जो संवददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां, संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य से जुड़े मुद्दों पर मीडिया को जानकारी देंगे। वहीं, बिहार में नई सरकार के बाद हो रहे लगातार एनकाउंटर को लेकर भी पार्टी अपनी राय रख सकती है।
राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
राजद कार्यालय में आज दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अपनी बातों को मीडिया के सामने रखेंगे। राजद प्रवक्ता बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, कानून व्यवस्था, लगातार हो रहे एनकाउंट और सरकार की कमियों को गिनाते हुए उनपर जवाबी हमला बोल सकते हैं। वहीं, पार्टी की आगामी रणनीति और एजेंडा के साथ जनता से जुड़े जरूरी मुद्दे को भी उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बिहार कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन शुरू: दिल्ली में शाह और राजनाथ से मिले सम्राट चौधरी, नए चेहरों पर लगेगी मुहर
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

