रायपुर। ठगों ने रामकृष्ण अस्पताल के एमडी डॉ. संदीप दवे की फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर ठगने का प्रयास किया. रिश्तेदारों के पैसे माँगे जाने की जानकारी दिए जाने पर डॉ. दवे ने अज्ञात ठगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर टिकरापारा थाना में विरुद्ध BNS की धारा 318(4), 319(2) और 62 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने दिया श्राप, कहा- देश का बंटवारा करने वाली कांग्रेस से मुक्त हो जाए भारत…

डॉ. दवे के मुताबिक, आरोपी लोगों को मैसेज भेजकर खुद को डॉक्टर बताते हुए किसी आपात स्थिति या जरूरत का हवाला देकर आर्थिक मदद मांग रहा है। इससे न केवल लोगों के ठगी का शिकार होने का खतरा है, बल्कि उनकी व्यक्तिगत और संस्थागत साख पर भी असर पड़ रहा है.

narayana

पहले भी ऐसा ही हुआ था प्रयास

जानकारी के अनुसार, इसके पहले भी डॉ. दवे के नाम का इस्तेमाल कर ठगने का प्रयास किया गया था. इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी. उस शिकायत का एक्नॉलेजमेंट नंबर भी पुलिस को सौंपा गया है, इस बीच फिर से ठग सक्रिय हो गए.

सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग

ताजा घटना को देखते हुए डॉ. दवे ने पुलिस से मांग की है कि संबंधित मोबाइल नंबर की तत्काल जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m