6 May History : भारतीय और विदेश के इतिहास में 6 मई को कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए याद किया जाता है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26/11 अटैक के आंतकी कसाब को आज ही के दिन फांसी की सजा सुनाई गई थी. एप्पल का पहला आई-मैक लॉन्च हुआ था. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू का जन्म हुआ था. आइये जानते हैं इसके अलावा आज के इतिहास में और क्या-क्या घटित हुआ था.

6 मई के इतिहास में दर्ज हुई घटनाएं : 6 May History
1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा.
1589 : महान गायक मियां तानसेन का निधन.
1840 : दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट ‘पेनी ब्लैक’ का ग्रेट ब्रिटेन में उपयोग.
1857 : ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल नेटिव इंफैंटरी की 34वीं रेजिमेंट को भंग किया. रेजिमेंट के सिपाही मंगल पांडेय ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था.
1861 : मोतीलाल नेहरू का जन्म.
1910 : जॉर्ज पंचम, पिता एडवर्ड सप्तम की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के सम्राट बने.
1940 : जॉन स्टेनबेक को उनके उपन्यास ‘द ग्रेप्स ऑफ रैथ’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला.
1942 : फिलीपीन में अमेरिकी सेना की अंतिम टुकड़ी ने जापान के समक्ष समर्पण किया.
1944 : गांधी जी को पुणे के आगा खां पैलेस से रिहा किया गया और यह उनके जीवन की अंतिम जेल यात्रा थी.
1954 : लंदन के मेडिकल छात्र रोजर बैनिस्टर ने एक मील की दूरी को चार मिनट के भीतर पूरा करने का रिकार्ड बनाया. उन्होंने यह दूरी तीन मिनट 59.9 सेकंड में पूरी की.
1960: ब्रिटेन की महारानी की छोटी बहन राजकुमारी मार्गरेट और एंथनी आर्मस्ट्रांग जोन्स का विवाह हुआ.
1976 : उत्तर पूर्वी इटली में भीषण भूकंप से कम से कम 1000 लोगों की मौत.
1997 : फ्रांस की क्रिस्टिन जेनिन ध्रुव पर पैदल पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला बनी.
1998: एप्पल का पहला आई-मैक लॉन्च.
2002: स्पेस एक्स की शुरुआत.
2004 : चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना.
2010 : मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों में से जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा सुनाई गई.
2015 : भारतीय फिल्म अभिनेता सलमान खान को गैर इरादतन हत्या के लिए पांच साल जेल की सजा. उच्च न्यायालय ने अपील पर उन्हें तत्काल जमानत पर रिहा किया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

