दिलशाद अहमद, सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना में घोटाला और मजदूरों के हकों पर डाका डालने वाला एक मामला सामने आया है, जहां रात में मजदूरों की जगह जेसीबी की मदद से तालाब गहरीकरण का काम कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तब जाकर काम रोका गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रात के अंधेरे में चल रहा था काम
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला भैयाथान जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलका का है। गांव में रात लगभग 10 बजे के आसपास मजदूरों की जगह जेसीबी की मदद से तालाब गहरीकरण का काम किया जा रहा था। जब इस बात की भनक ग्रामीणों को लगी, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध जताया। ग्रामीणों के विरोध के बाद तालाब गहरीकरण का काम रोका गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से जेसीबी की मदद से खुदाई का काम किया जा रहा है। इस वीडियो ने विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना में घोटाला और मजदूरों के हकों पर डाका डालने का काम किया है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

