अरविन्द मिश्रा, बलौदा बाजार। बलौदा बाजार के पूर्व विधायक पंडित बंशराज तिवारी की याद में विगत 20 वर्षो से क्षेत्र वासियों का निःशुल्क जांच ऑपरेशन चिकित्सा की व्यवस्था उनके पुत्र डॉक्टर प्रमोद तिवारी, डॉ नितिन तिवारी एवं डॉ गीतिका शंकर तिवारी व डॉ तृप्ति तिवारी द्वारा किया जा रहा है। आज इस शिविर का शुभारंभ नीति आयोग के उपाध्यक्ष व पूर्व आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा ने स्व पंडित बंशराज तिवारी व उनकी धर्मपत्नी स्व चंदादेवी तिवारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व पंडित बंशराज तिवारी की याद में प्रतिवर्ष विगत 20 वर्षों निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह बड़े गौरव की बात है और आज तिवारी परिवार उनके सपने को साकार करने में लगे हैं। मैं पूरे तिवारी को बधाई शुभकामनाए देता हूं और आशा करता हूं कि आगे भी इस प्रकार की निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर लोगों की चिकित्सा करेंगे।

चंदादेवी तिवारी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर नितिन तिवारी ने बताया कि हमारे पूज्य बाबूजी स्व पंडित बंशराज तिवारी जी का सपना था कि कोई भी गरीब चिकित्सा से वंचित नहीं होना चाहिए। वे अपने इस सपने को साकार करने के लिए हमारी पूज्यनीय दादी स्व चंदादेवी तिवारी की याद में इस हॉस्पिटल का शुभारंभ 20 बिस्तरों से उनके पुत्र डॉक्टर प्रमोद तिवारी द्वारा किया गया, जहां बहुत ही कम ख़र्च पर महानगरों की तरह चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है।

वहीं हम उनकी याद में प्रतिवर्ष विगत 20 वर्षों से निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहे हैं, जहां सभी मरीजों के स्वास्थ्य जांच के साथ ऑपरेशन योग्य मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है तथा दवाईयां भी निशुल्क दी जा रही है और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। हम और हमारा परिवार चिकित्सा के क्षेत्र में सभी मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने प्रतिबद्ध है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें