9 May History : भारतीय और विश्व के इतिहास में 9 मई को कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए याद किया जाता. आज के दिन कई घटनाएं हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गईं. मेवाड़ के महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था. वहीं पहले इलेक्ट्रिक टाइपराइटर का आविष्कार हुआ था. आइये जानते हैं आज की तारीख पर और क्या-क्या हुआ?
9 May History : आज के इतिहास में दर्ज हुई घटनाएं
1540-मुगल शासक अकबर से संघर्ष करने वाले मेवाड़ के महाराणा प्रताप का जन्म.
1653-विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत और दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ.
1689-अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की.
1866-स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म.
1874-बंबई (अब मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम कार शुरू हुई.
1930-प्रसिद्ध भारतीय व्यंग्यकार और लेखक रवीन्द्रनाथ त्यागी का जन्म.
1935-प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का जन्म.
1946-डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुआई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ.
1960-अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने पहली गर्भनिरोधक गोली को मंजूरी दी.
1975-पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी.
1986-पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे का निधन.
1998-प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन.
1999-भारतीय शिक्षाविद करमशी जेठाभाई सोमैया का निधन.
2000-जाफना प्राय:द्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गये.
2002-कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत.
2004-चेचेन्या में एक विस्फोट में वहाँ के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन.
2005-मास्को में रूस द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी सेना पर विजय की 60वीं वर्षगांठ के जलसों में भारत के प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह ने भाग लिया.
2008-अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इन्कार किया.
2009-जैकब जुमा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने.
2010-भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए वर्ष 2010 के सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया. उन्हें चार नवंबर को सिडनी ओपेरा हाउस में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.
2012-अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को समर्थन दिया.
2014-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. जनार्दन रेड्डी का निधन.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

