जालंधर. जालंधर में एक बार फिर से गैंगस्टर और पुलिस के बीच में मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक गैंगस्टर ढेर हो गया है। यह आरोपी कई बड़ी वारदातों का अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से जिंदा कारतूस और हथियार बरामद हुए हैं।
आज पुलिस और कौशल-बंबीहा गैंग के दो गुर्गों में फायरिंग हुई है। पुलिस की गोली लगने से एक घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को काफी समय से उनकी तलाश थी और गुप्त चरणों की सूचना पर पुलिस ने इन दोनों आरोपियों का पीछा किया। जैसे ही आरोपियों को यह पता चला कि उनके पीछे पुलिस चल रही है उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी जिसके जवाब भी फायरिंग में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इस दौरान एक आरोपी ढेर हो गया।

वहीं दूसरे आरपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लगातार इससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई बड़ी जानकारी सामने आने की संभावना है। यह आरोपी लंबे समय से पंजाब में सक्रिय रहे हैं और कई गिरोह को हथियार मुहैया कराने के लिए भी काम कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार एक राजेश्वर नाम का व्यक्ति शूट आउट हुआ है। फिलहाल एंबुलेंस की मदद से इसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। आरोपियों के पास से अवैध हथियार बरामद हुए है। जवाबी फायरिंग में गोली लगी है।
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! खड़ी बस से टकराई कार, 2 लोगों की मौत
- यमुनानगर में हेल्थ अलर्ट! HPV और TB अभियान को लेकर बड़ी बैठक, डॉ. ऋषिपाल सैनी ने संभाली कमान
- BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, अब प्रश्न छोड़ने पर भी कटेगा नंबर, जानिये क्या है नया E विकल्प नियम
- बड़ा हादसाः बिजली सुधारने खंभे पर चढ़ा कर्मचारी करंट लगने से नीचे गिरा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
- ओडिशा की राजनीति में बड़ा उलटफेर : नवीन पटनायक का बदला मिजाज, निशाने पर बीजेपी और कांग्रेस …

