Rajasthan Crime News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि वर्ष 2023 की तुलना में राजस्थान में कुल अपराधों में 15 प्रतिशत की कमी आई है। हत्या के मामलों में 25 प्रतिशत और लूट की घटनाओं में 50 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज हुई है। महिला अत्याचार के मामलों में 10 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति और जनजाति के विरुद्ध अपराधों में 28 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री के अनुसार संगठित अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, गैंग गतिविधियों पर लगातार निगरानी और अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने की रणनीति के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अपराधियों के महिमामंडन और गैंगस्टर गतिविधियों की नियमित स्क्रीनिंग कर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है।
कानून से बचना अब मुश्किल
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि नए आपराधिक न्याय कानूनों के तहत त्वरित जांच और समयबद्ध न्याय की प्रक्रिया से अपराधियों पर दबाव बढ़ा है। गंभीर मामलों में एफएसएल आधारित जांच, ई-एफआईआर और डिजिटल चार्जशीट की व्यवस्था से अपराध छिपाना और कानून से बचना अब आसान नहीं रहा।
निवेश के लिए सुरक्षित माहौल
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार का असर आमजन के भरोसे और निवेश के माहौल पर साफ दिख रहा है। बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के चलते प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल और सुरक्षित वातावरण बना है, वहीं अपराधियों के लिए राजस्थान अब सुरक्षित ठिकाना नहीं रहा।
पढ़ें ये खबरें
- सूरत में बिहार के परिवार का सामूहिक आत्महत्या, प्रताड़ना से तंग आकर पति-पत्नी और बेटी ने दी जान, जानें सुसाइड नोट में किसकी सुरक्षा की लगाई गुहार
- Delhi Morning News Brief: सामूहिक मर्डर से दहली दिल वालों की दिल्ली; रेखा गुप्ता सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का बढ़ाया दायरा; केरल के बाद अब दिल्ली का भी बदलेगा नाम; दिल्ली में महिलाओं के लिए ‘ई-बाइक दीदी’
- CG Weather Update : अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में होगी वृद्धि, प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना
- संसद से वॉकआउट का कारण आप नहीं; इजरायल के विपक्षी नेताओं ने PM मोदी से बोले- ‘आपकी और हमारी दोस्ती शाश्वत है’
- MP Morning News: राजस्थान-छत्तीसगढ़ दौरे पर सीएम डॉ मोहन, बजट सत्र का 9वां दिन, माइनिंग इंस्पेक्टर भर्ती का परिणाम जारी, 1 मार्च को MP SET 2025 परीक्षा, भोपाल में युवा वैज्ञानिक सम्मेलन, गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन 7 मार्च तक

