शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्लॉटर हाउस में गौमांस मामले में हिंदू संगठन ने नगर निगम प्रशासन का पिंडदान कर विरोध जताया। जय मां भवानी हिंदू संगठन ने शीतल दास की बगिया में नगर निगम का पिंडदान किया।

गौ माता न्याय संकल्प यात्रा के अंतर्गत पैदल मार्च

असलम चमड़े द्वारा भोपाल के नगर निगम के स्टॉर हाउस में हत्या की गई गौमाता की आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर नगर निगम का प्रतीकात्मक पिंडदान किया और संगठन के सदस्यों ने सामूहिक मुंडन कराया। गौ माता न्याय संकल्प यात्रा” के अंतर्गत एक पैदल मार्च, जिसमें एक बछिया को साथ लेकर शीतल दास की बगिया से जैन स्तंभ, राजा भोज सेतु तक ले जाया गया।

ब्राह्मणों को मिलना चाहिए आरक्षण: पूर्व IAS नियाज खान ने X पर लिखा- ये सनातन धर्म के हजारों सालों से

नगर निगम ने गौ माता की हत्या करवाई

संगठन के अध्यक्ष ने कहा- आमतौर पर पिंडदान उसका किया जाता है जब परिवार में कोई चला जाता और उसकी आत्मा की शांति हेतु किया जाता है। जिस नगर निगम ने गौ माता की हत्या करवाई और उसके दोषियों पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई वह नगर निगम हमारे लिए मृत समान है प्रतीकात्मक तौर पर हम उसी का पिंडदान यहां कर रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m