भारत और अमेरिका को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत पर से 25% टैरिफ घटाकर 18% कर दिया है. राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी घोषणा की है. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा की भारत रूस से तेल खरीदी बंद करेगा. अमेरिका के इस फैसले के बाद अब भारत पर सिर्फ 18 % टैरिफ ही लगा है. जानकारी के अनुसार ट्रम्प ने पीएम मोदी से फोन पर बात की थी जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की और उन्हे अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत अब ज्यादा तेल वेनेजुएला से खरीदेगा.
ट्रम्प ने क्या लिखा?
ट्रम्प ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. वे मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं. हमने ट्रेड और रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने सहित कई मुद्दों पर बात की.’

राष्ट्रपति ट्रम्प और पीएम मोदी के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े घटनाक्रम चल रहे हैं। वहीं, ट्रम्प ने आज ही अपने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ सोशल’ पर भारत से जुड़ी दो तस्वीरें पोस्ट की थी। एक में उन्होंने इंडिया गेट की फोटो शेयर की थी, जबकि दूसरे में पीएम मोदी के साथ एक मैगजीन का कवर शेयर किया था।
इंडिया गेट खूबसूरत, हमारा सबसे बेहतर होगा
ट्रम्प ने इंडिया गेट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि भारत का ट्रायम्फल आर्च (इंडिया गेट) बहुत खूबसूरत है। हमारा वाला इन सबमें सबसे शानदार होगा! दरअसल ट्रम्प राजधानी वाशिंगटन डीसी में अपने नाम से एक विशाल दरवाजा बनवाने का प्लान कर रहे हैं। इस स्मारक को ‘आर्क डी ट्रम्प’ नाम दिया गया है। इसका इस्तेमाल वर्जीनिया राज्य से राजधानी में प्रवेश के लिए किया जाएगा। इसका डिजाइन पेरिस के आर्क डी ट्रायम्फ से मिलता-जुलता है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कुछ महीने पहले CNN को बताया था कि इस आर्क का आइडिया खुद ट्रम्प का था। ट्रम्प इस आर्क के डिजाइन बनाने की प्रक्रिया में भी शामिल रहे।

ट्रेड डील: शुल्क में बड़ी कटौती
ट्रंप ने अपने Truth Social पोस्ट में बताया कि वह भारत से समान रूप से आयात शुल्क और गैर-टैरिफ बाधाओं को शून्य (0%) करने की दिशा में भी आगे बढ़ेगा। ट्रंप ने कहा कि भारत अब अमेरिका से ऊर्जा, तकनीक, कृषि उत्पादों और कोयले सहित 500 अरब डॉलर से अधिक के सामान खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे दोनों देशों के आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे।

रिश्ता और भविष्य
ट्रंप ने कहा कि “हमारा अद्भुत रिश्ता अब और भी मजबूत होगा” और उन्होंने खुद को और प्रधानमंत्री मोदी को ऐसे नेताओं के रूप में पेश किया जो काम करते हैं और डील पूरी करते हैं। यह घोषणा अमेरिका-भारत के बीच बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को दर्शाती है, खासकर ऐसे समय में जब वैश्विक व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और भू-राजनीति के मुद्दे तेज़ी से बदल रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


