इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा से लगभग 25 किमी दूर धरमपुरी की नंद मोहन समिति गौशाला के पास करीब 6 गायों के शव और 6 के कंकाल को मिले है। सरकारी अनुदान से संचालित गौशाला में एक महीने से लगातार गायों की मौत हो रही है। जिनके शव को दफनाने की बजाय पास में वन विभाग की जमीन पर खुले में छोड़ रहे हैं। गौशाला में हो रही गायों की मौत की खबर उजागर होने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। कलेक्टर ऋषव गुप्ता एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई और पशु चिकित्सा विभाग के उप-संचालक हेमंत शाह के साथ मौके पर पहुंचे।

ग्राम धरमपुरी की गौशाला में आधा दर्जन गायों की भूख-प्यास से मौत के मामले ने प्रशासन को हिला दिया है। गुरुवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया तो कई गंभीर खामियां सामने आईं। फर्श टूटा मिला, पानी की टंकी लीक पाई गई और चरनोई भूमि पर चारे की जगह गेहूं की फसल खड़ी दिखी। हालात देख कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित इंजीनियरों और पशु चिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने गायों की मौत पर गौशाला समिति के संचालकों से सवाल किया तो नंद मोहन गौशाला के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्य आशीष बरोले ने कहा कि आसपास गांव के लोग मरे हुए गौवंश यहां पर छोड़ जाते हैं। हम क्या करे। इधर, नंद मोहन गौशाला के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के आरोपों को ग्रामीणों ने गलत बताया। फिलहाल पूरी मामले की जांच जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही है।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, धरमपुरी की जो गौशाला है वह मैने रोड से करीब 4KM दूर है। वह पर पिछले कुछ दिनों पूर्व एक घटना सामने आई थी जहां कुछ गायों के मित्र सब ओपन में मिले थे, घटना को देख हमने वहां का निरीक्षण किया है। वहां के संचालक और सरपंच सचिवों को अच्छे मैनेजमेंट करने की हिदायत दी गई है। जो डॉक्टर है जो हर महीने गौशाला जाते है उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है।

पशु चिकित्सा विभाग के उप-संचालक हेमंत शाह ने जानकारी देते बताया कि, जो धरमपुरी की गौशाला का मामला है उसकी जांच हमारे द्वारा की जा रही है। जो गायों की मौत का मामला है वह एक दिन में नहीं हुई है 15 दिनों के अंनतालाल में यह ममला हुआ है। मौके पर हमारे सिर्फ एक ही गाय के शव की प्राप्ति हुई है। कुछ के कंकाल मिले है जिन्हें बराबर डिस्पोजल कराया गया है। पूरी मामले की रिपोर्ट कलेक्टर को हमारे द्वारा दे दी गई है। जो भी दोषी होगा उसे पर कार्रवाई की जाएगी। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m