बरेली. अस्पताल के आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही आऱोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक साम्रगी जब्त किया है. साथ ही स्पा सेंटर को सील कर दिया है. फरार हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- ‘आप पाप कर रहे हैं, आपको बाण लगेगा…’, शिवपाल यादव और एके शर्मा के बीच तीखी बहस, फिर सपा नेता ने मंत्री को जो कहा…

बता दें कि पूरा मामला बारादरी थाना क्षेत्र में पीलीभीत बाइपास के पास का है. पुलिस को इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलने की शिकायत मिली. जिसके बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर सर्वोत्तम हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर अस्पताल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया.

इसे भी पढ़ें- मोहब्बत की सजा मौतः 1 साल पहले युवक ने प्रेमिका से रचाई शादी, फिर पत्नी के घरवालों ने झांसा देकर किया लव स्टोरी का The End…

हालांकि, पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए. मौके से पुलिस ने स्पा सेंटर से आपत्तिजनक चीजें बरामद की. जिसके बाद स्पा सेंटर को पुलिस ने सील कर दिया. पुलिस संचालक और आरोपियों की खोजबीन में जुटी है.