मथुरा. जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां बीती देर रात एक तेज रफ्तार डिवाइडर से टकराकर नहर में जा गिरी. घटना में कार सवार 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया. पुलिस ने चारों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है.

इसे भी पढ़ें- हॉस्पिटल, हसीनाएं और हवस का खेलः अस्पताल की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस को हाथों जो लगा…

बता दें कि घटना मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया मोड़ पर देर रात घटी है. जहां कार से 4 युवक राजस्थान के डीग जिले में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सीधे नहर में जा समाई. हादसा होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और लोगों को कार से जैसे-तैसे निकाला. हालांकि, चारों युवकों की सांसें थम चुकी थी.

इसे भी पढ़ें- मोहब्बत की सजा मौतः 1 साल पहले युवक ने प्रेमिका से रचाई शादी, फिर पत्नी के घरवालों ने झांसा देकर किया लव स्टोरी का The End…

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवक की लाश को पीएम के लिए भेजा. घटना में मरने वाले 3 युवकों की ही पहचान हो सकी है. मृतकों की पहचान राहुल (23) चचेरा भाई मोहित (21), अमित (23) और एक अन्य के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.