फतेहपुर. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां शादी के बीच दूल्हे और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद हो गया. विवाद की वजह कुत्ता था, जिसे लेकर दोनों पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडे और कुर्सियां चली. घटना में दोनों पक्ष कुल 5 लोग घायल हुए हैं. घायलों को लहुलूहान हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मारपीट की घटना के बाद दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन लिए ही बारात लेकर वापस चला गया.
इसे भी पढ़ें- UP में ‘बेजान’ सरकार का ‘मुर्दा’ सिस्टम! न्याय के लिए 99 दिन से खुले आसमान के नीचे बैठी है बूढ़ी मां और विधवा पत्नी, यही है योगी सरकार का ‘सुशासन’?
बता दें कि पूरा मामला खागा कोतवाली क्षेत्र का है. जहां एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह था. इस दौरान दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाया. भोर में शादी की कुछ रस्में चल ही रही थी कि दुल्हन पक्ष ने मंडप के कुछ ही दूरी पर लाकर अपने कुत्ते को बांध दिया. इस दौरान कुत्ता बाराती पक्ष के एक युवक को देखकर भौंकने लगा, जिसके बाद युवक ने कुत्ते को मार दिया.
इसे भी पढ़ें- ‘बैठ जाइए वरना…’, UP विधानसभा में मंत्री-स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक, सतीश महाना ने दिनेश प्रताप और नरेंद्र कश्यप को फटकारा, कहा- पद पर रहने का क्या औचित्य
वहीं कुत्ते को पीटता देख लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए और उसका विरोध जताया. जिसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और कुर्सियां चलीं. मारपीट की घटना में लड़की पक्ष के 3 लोगों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिन्हे लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया. वहीं दूल्हे पक्ष के भी 2 लोग घायल हुए हैं. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को थाने ले गई. जहां दोनों पक्ष के लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया. पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर सामान वापस कराया. फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष ने लिखित में शिकायत नहीं दी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


