विकास कुमार, सहरसा। जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले के कुख्यात, चार संगीन मामलों में वांछित और अररिया जिला के बैंक लूट कांड का आरोपी और 25,000 का इनामी अभिषेक झा को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
एसपी हिमांशु ने बताया कि बीते 7 दिसंबर 25 को जिला के बिहरा थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुर पेट्रोल पंप पर गोली कांड हुई थी, जिसे कुख्यात अपराधी अभिषेक झा और उनके सहयोगियों ने अंजाम दिया था। उक्त घटना को लेकर बिहरा थाना कांड संख्या – 280/25 दर्ज की गई थी। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही थी। लेकिन अभियुक्त अभिषेक झा ठिकाना बदल-बदल कर पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहा था।
उन्होंने बताया कि, ऐसे में उनके निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया था। जिसमें सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, साइबर थाना अध्यक्ष सह डीएसपी अजीत कुमार, बिहरा थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा, पुलिस अवर निरीक्षक धीरेंद्र कुमार के साथ जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी की टीम बनाई गई थी। गठित टीम लगातार मानवीय सूचना और तकनीकी अनुसंधान कर अभिषेक झा को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। अभिषेक झा को नई दिल्ली के विवेक विहार सोसायटी इलाके से गिरफ्तार किया गया था, जिसे सहरसा लाया गया है।
एसपी हिमांशु ने बताया कि, गिरफ्तार अभियुक्त जिला के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवा टोला, वार्ड नंबर- 3 निवासी रतन झा का पुत्र है, जिसके ऊपर लूट, हत्या के प्रयास और छिनतई के 4 कांड दर्ज थे। इन मामलों में भी उसकी तलाश की जा रही थी। साथ ही वह अररिया जिला में बैंक डकैती जैसे गंभीर मामलों में भी संलिप्त था। जिसके कारण उनके ऊपर 25,000 का इनाम भी घोषित किया गया था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पर सुपौल थाना कांड संख्या- 713/21, अररिया थाना कांड संख्या- 65/24, सुपौल थाना कांड संख्या- 421/25, सहरसा सदर थाना कांड संख्या- 910/25, सहरसा सदर थाना कांड संख्या- 1385/25 और बिहरा थाना कांड संख्या- 280/25 दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी को अग्रतर कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें- बिहार: सड़क हादसे में जदयू नेता की दर्दनाक मौत, 3 अन्य दोस्तों की हालत गंभीर
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


