Rajasthan News: राजस्थान में बछड़े की हत्या के एक मामले ने अब बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि गौहत्या के आरोपी को बचाने के लिए सरकारी स्तर पर षड्यंत्र रचा जा रहा है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।

खाचरियावास ने प्रेस वार्ता में सीधा हमला बोलते हुए दावा किया कि मामले के मुख्य आरोपी सत्यनारायण शर्मा ने वीडियो में खुद स्वीकार किया है कि उसने बछड़े को हिंगोनिया गौशाला भेजा और बाद में उसकी गर्दन कटवाकर मंगवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक गोपाल शर्मा खुद आरोपी को थाने से छुड़ाकर लाए हैं। खाचरियावास ने यह भी कहा कि बछड़े की मौत के बाद उसकी मां ने भी तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी है कि यदि सरकारी दबाव में डॉक्टरों ने गलत मेडिकल रिपोर्ट तैयार की है, तो उन्हें अदालत में चुनौती दी जाएगी। उन्होंने हिंगोनिया गौशाला प्रबंधन के विरोधाभासी बयानों पर भी सवाल उठाए। खाचरियावास के अनुसार, गौशाला प्रबंधन ऐसे किसी बछड़े के आने से इनकार कर रहा है, जबकि आरोपी का बयान इसके ठीक उलट है। उन्होंने मांग की कि पुलिस और राज्य सरकार इस मामले से जुड़े सभी बयान और वीडियो सार्वजनिक करें।
पढ़ें ये खबरें
- ‘मैं भी अंबेडकर’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, कहा- संविधान खत्म करने की हो रही कोशिश
- तिवारी गैंग का सक्रिय सदस्य मनीष पांडे गिरफ्तार, सिर पर रखा गया था 25 हजार का इनाम
- करनाल में नकली सोना बेचकर ठगी करने वाली पिता-बेटी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
- कन्नौज में कोयले से लदा ट्रक पलटा, चपेट में आए 6 लोग, 2 की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान
- पिहोवा में भीषण आग: कंबाइन की चिंगारी से 15 एकड़ गेहूं की फसल राख, किसानों को भारी नुकसान
